भागलपुर, फरवरी 20 -- नवगछिया और इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न पैक्सो में अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में ढोलबज्जा, खैरपुर, कदवा एवं जमुनिया पैक्स में मतदान होना है। वहीं इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पैक्स का मतदान होना है। इन पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन छह एवं सात मार्च को एवं मतदान सह मतगणना का कार्यक्रम 18 मार्च को होगा। इस मतदान को लेकर सभी तरह की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो 20 मार्च तक लागू रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.