झांसी, जनवरी 1 -- झांसी। नए साल पर विश्व का कल्याण हो, घर-घर सुख समृद्धि के लिए इस्कॉन मंदिर में संतों व श्रद्धालुओं ने सामूहिक गौ माता की पूजा किया। महाआरती हुई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। सुबह गौ-माता का श्रृंगार किया गया। मंदिर के अध्यक्ष बृजभूमि दास ने कहा कि गौ माता की पूजा व भक्ति करने से जीवन सुखमय रहता है। सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पीयूष रावत ने गौ माता की महिमा बताई। कहा कि सनातन धर्म में गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है। गाय की सेवा, पूजा, आराधना करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। गौ माता का जहां वास होता है, वहां से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं। भक्तों ने गौ माता के अंग में मेहंदी, हल्दी, रंग के छापे लगाए गए। धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से गाय का पूजन किया गया। इस दौर...