झांसी, मार्च 11 -- झांसी, संवाददाता इस्कॉन मंदिर में चार दिनी होनी महोत्सव होगा। फूलों से होली खेली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां हो गई। इसका शुभारंभ बुधवार से संकीर्तन यात्रा से होगा। मंदिर में फाग एवं ब्रज के गीत गाए जाएंगे। मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास प्रभु ने बताया कि 12 से 15 मार्च तक मंदिर में श्री चैतन्य महाप्रभु कथामृत का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा। कथा प्रवक्ता मॉरीशस के सुंदर चैतन्य स्वामी होंगे। 12 मार्च की शाम 3:00 बजे से कचहरी चौराहा से हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें देश-विदेश के इस्कान सदस्य शामिल होंगे। शाम 7 बजे आरती, कीर्तन व चैतन्य कथामृत का आयोजन होगा। 14 मार्च को श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव कार्यक्रम होंगे। 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया जाएगा और महा आरती होगी 15 मार्च को फूलों की होली खेली जाएगी। इस अवसर पर मंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.