लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। शहीद पथ, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी जी, इस्कॉन मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन व पूजन के समय में परिवर्तन किया गया है। भगवान श्री राधा रमण बिहारी जी मंगला आरती अब सुबह 4.30 बजे, दर्शन आरती सुबह 7.30 बजे और संध्या आरती शाम सात बजे होगी। वहीं दोपहर एक बजे से भगवान विश्राम करेंगे। मीडिया प्रभारी रति वल्लभ दास ने बताया कि श्रीमद भागवतम पाठ सुबह आठ बजे, राजभोग आरती दोपहर 12.30 बजे होगी। दोपहर एक बजे विश्राम पट बंद होंगे। फिर शाम 4.30 बजे उत्तपान आरती होगी। शाम सात बजे संध्या आरती और इसके बाद भगवत गीता पाठ होगा। रात 8.45 बजे शयन आरती के बाद नौ बजे से भगवान रात्रि विश्राम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.