कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। जेसीआई लावन्या के पदाधिकारियों ने इस्कॉन मंदिर में दर्शन के साथ सत्र का शुभारंभ किया। भक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम से संस्था ने आगामी वर्ष के सेवा कार्यों के लिए संकल्प लिया। अध्यक्ष को तौर पर स्वाति दीक्षित ने जबकि सचिव के रूप में शिविका ने कार्यभार संभाला। नई अध्यक्ष के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चना कर संकीर्तन किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेहा गुप्ता, पुनीता जोशी, सुमन, कोमल गुरनानी, शिल्पी, रश्मि, नीतू, नित्या, रश्मि जैन, दीपाली, तान्या, ऋतु, आद्या, अनुभूति,अंशू आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.