लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से दो दिवसीय गीता रसामृतम श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के विंट क्लब में किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को होने वाले आयोजन के बारे में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने हजरतगंज प्रेस क्लब में जानकारी साझा की। अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने बताया कि गीता रसामृतम कार्यक्रम के तहत दिव्य हरिनाम संकीर्तन शाम चार बजे से होगा। पौने पांच बजे से मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को पौने छह बजे से गीता प्रवचन श्रीमद् भगवत गीता के गूढ़ रहस्यों को बहुत ही सरलतम शब्दों में श्रद्धालुओं के सामने परिभाषित किया जाएगा। इसमें आनंद की खोज, सुखी जीवन का रहस्य, भगवान से हमारा संबंध क्या है, शुभ व अशुभ कर्म क्या है, अच्छे लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.