धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद इस्कॉन कुसुम विहार की ओर से कम्यूनिटी हॉल कोयलानगर में श्री वृंदावन महोत्सव मनाया जा रहा है। 14 से 16 अगस्त तक शाम चार बजे से महोत्सव होगा। इस्कॉन कुसुम विहार प्रबंधक सुंदर गोविंद प्रभु ने बताया कि इस वर्ष नरसी मेहता कथा होगी। तीन दिन के उत्सव में पहले दिन कथा कीर्तन, दूसरे दिन अधिवास, कथा एवं कीर्तन और तीसरे दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, नरसी मेहता लीला पर विशेष नाटिका और अभिषेक भोग का आयोजन होगा। महोत्सव के तीनों दिन भक्तों के मध्य महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद से ही आश्रम से जुड़े भक्त जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी में लग गए थे और जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली, गुजरात कोलकाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.