रांची, फरवरी 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रसोइया संयोजिका संघ की बैठक रविवार को राजकीय मध्य विधालय तोरपा में हुई। बैठक में आंदोलन की समीक्षा की गयी साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रणनीति भी बनाई गयी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनी लुगुन ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड की सभी रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री समेत संबंधित सभी उच्च अधिकारियों को पहले ही दे दी गयी है। प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, न्यूनतम वेतनमान, बीमा सुविधा, समेत चार माह का बकाया मानदेय का भुगतान शामिल हैं। सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरन सडक पर उतरकर आंदोलन करना पड रहा है। सचिव सजूं देवी ने कहा कि मांग पूरा नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रसोइया भी ...