नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शायद ही आपने गुस्से या नाराजगी भरे स्वर में बोलते हुए सुना होगा। आमतौर पर सौम्य और सरल अंदाज के लिए जाने जाने वाले सीएम धामी का आज गुस्से वाला अवतार देखने को मिला। नैनीताल में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नाराज हो गए। भाषण के दौरान मंच से ऐसी नाराजगी कि उन्होंने हाथ में ली हुई पर्ची भी फेंक दी। कहा- इसे क्या पढ़ना। नैनीताल के भुजियाघाट स्थित एक संस्थान के कार्यक्रम में मंच से भाषण देते समय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का अलग अंदाज देखने को मिला। जिसे वहां मौजूद कुछ लोग उनका गुस्सा मान रहे हैं, तो कई लोग उसे तंज के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल, सीएम जब मंच से अतिथियों का नाम ले रहे थे, तो इस बीच उन्होंने नामों की पर्ची को ये कहकर हवा में उछाल दिया, कि वैसे भी इसको पढ़ना ही क्या है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.