बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- इसुआ में बनाया जा रहा स्वागत सह प्रवेश द्वार फोटो : इसुआ गेट : सरमेरा प्रखंड के इसुआ पंचायत में निर्माणाधीन स्वागत सह प्रवेश द्वार। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की इसुआ पंचायत मुख्यालय में 13वें वित्त आयोग की राशि से स्वागत सह प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम चौधरी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कहा कि सरमेरा प्रखंड का इसुआ पहला पंचायत है, जहां प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसुआ पंचायत के दो बार मुखिया रहे जिला जदयू के कद्दावर नेता स्व. महेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर प्रवेश द्वार का नामाकरण करने की मांग पंचायत के लोग वर्तमान मुखिया मनी देवी से कर रहे हैं। पंचायत सचिव तरूण कुमार शाह ने बताया कि नामाकरण का अधिकार पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है। इसका निर्णय उन्हीं को लेना है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.