बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- इसुआ पंचायत में बनाया जा रहा प्रवेश द्वार फोटो : इसुआ गेट : सरमेरा प्रखंड की इसुआ पंचायत में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की इसुआ पंचायत मुख्यालय में 13वीं वित्त आयोग की राशि से प्रवेश द्वार बनवाया जा रहा है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि सरमेरा प्रखंड की इसुआ पहली पंचायत है, जहां प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसुआ पंचायत के दो बार मुखिया रहे जिला जदयू के अपने समय के कद्दावर नेता स्व. महेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर प्रवेश द्वार का नामांकरण करने की मांग इसुआ पंचायत के लोगों ने वर्तमान मुखिया मनी देवी से की है। पंचायत सचिव तरूण कुमार शाह ने बताया कि नामकरण का अधिकार पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है। वहां इस पर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...