छपरा, फरवरी 21 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुलिका कुमारी की मौजूदगी में डॉ. अंकित कुमार चंद्रा ने दर्जनों गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व जांच की। इस दौरान महिलाओं के शुगर, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन व एचआईवी की जांच की गई। साथ ही गर्भस्थ शिशु की एफएचआर जांच भी की गई। जांच के उपरांत उन्हें आवश्यकता अनुसार आयरन, कैल्शियम एवं विटामिन्स की दवाएं वितरित की गईं। वहीं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। जांच कराने वालों में महुली गांव की मानती देवी व प्रियंका देवी, चकहन गांव की नेहा कुमारी, साहवां गांव की हसीना खातून तथा नवादा गांव की निरमा देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। जद यू विधायक पप्पू प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.