छपरा, जनवरी 29 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंकारपुर - सढ़वारा गांवों में गुरुवार को बाघ दिखाई देने को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। डरे सहमे लोगों की एक टोली ललकारते हुए उसे ढूंढ़ने निकली। इस बीच वह भागते-भागते बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद इसुआपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची। तब तक वह मर चुका था। वह बाघ की शक्ल का लगभग तीन फीट लंबा था। वन विभाग के कर्मियों ने उसकी फिशिंग कैट के रूप में पहचान की। साथ ही कहा कि यह फिशिंग कैट पूर्व से घायल थी। उसके मुंह से लार गिर रहा था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है। इसी वजह से वह बेहोश हो गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद वह फिशिंग कैट मर गयी जिसे लोगों के सहयोग से उसे मिट्टी मे दफ...