छपरा, जनवरी 28 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मान पुरसौली पांडेय टोला गांव के योगेंद्र पांडेय के बंद घर से चोरों ने 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। घटना दो दिन पूर्व सोमवार की रात की बताई जा रही है। गृह स्वामी की पुत्रवधू व जयप्रकाश पांडेय की पत्नी पिंकी कुमारी ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है जिसमें कहा गया है कि मेरे घर के सभी सदस्य रोजी रोजगार को लेकर प्रदेश से बाहर रहते हैं। मैं अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती हूं। इसी बीच में 21 जनवरी को अपनी बीमार बहन को देखने अपने मायके मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव चली गई। मायके से वापस जब 27 जनवरी को अपने घर आई तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर जब अंदर गई तो घर में तीनों कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरों के अंदर रखे आलमीरा, अटैची और बक्से ...