अयोध्या, फरवरी 20 -- अयोध्या। सुन्नी धर्म गुरु मौलाना शमशुल कमर फैजी ने रोजे और रमजान की अहमियत बयान की। उन्होंने कहा कि जहन्नुम से निजात पाने का महीना रमजान सभी को मुबारक हो। यह वह महीना है की जिसमें अल्लाह ने कुरान को नाजिल किया। यह बरकतों वाला और जहन्नुम से निजात पाने का महीना है। अल्लाह तआला ने हम लोगों को इस महीने का एहतराम और इसकी फ़र्ज अदा करने की तौफीक हमें इनायत फरमाए। यह वह महीना है जिसमें परवरदिगार ए दो आलम ने कुरान को नाजिल फरमाया। यह वह महीना है जिसमें अल्लाह तबारक ओ तआला ने रहमतों के खजाने खोल दिए। यह वह महीना है कि जिसमें अल्लाह ने उम्मते मुस्लिमा पर रोजा रखना फर्ज किया। यह रोजा इतनी अहमियत की इबादत है और सभी तरह की इबादतों में सबसे अलग इबादत है। क्योंकि और इबादत है । रोजे की जो खूबसूरती है वह यह है रोजा मेरे लिए है। अल्लाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.