पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला पुरुष अस्पताल को इसी माह नए भवन में शिफ्ट किए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस बदलाव के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक संसाधन और सुव्यवस्थित इलाज की व्यवस्था मिल सकेगी। चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में निर्मित नए भवन में 200 बेड की क्षमता के साथ अस्पताल को संचालित किया जाएगा। यहां ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, जांच कक्ष, वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। भवन के शिफ्ट होते ही जिले के मरीजों को एक ही परिसर में इलाज, जांच और परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के अनुसार शिफ्टिंग को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.