जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- जमशेदपुर । सदर अस्पताल का 100 बेड का फ्री फैब्रिकेटेड अस्पताल इसी महीने शुरू हो सकता है। इसके लिए उद्घाटन के बाद जरूरत के कई सामान ला दिए गए हैं और कुछ सामान अगले एक सप्ताह में आ जाएंगे। हालांकि यहां पर सिर्फ पोर्टेबल एक्स-रे और छोटी-मोटी जांच ही होगी। बड़े मशीन से एक्स रे के लिए सदर अस्पताल के मुख्य भवन जाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...