कोलकाता, फरवरी 22 -- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी के बयान का हवाला देते हुए अधीर रंजन ने कहाकि शायद उन्हें लग रहा है गैर-बंगाली लोग अगले चुनाव में उनकी पार्टी को वोट नहीं देंगे। इसीलिए वह प्रवासी बांग्लादेशी मजदूरों पर हमले का मुद्दा भुनाना चाहती हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने भाषण में कहा था कि बंगाल में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भाई जैसा सम्मान दिया जाता है। वहीं, दूसरे राज्यों में बंगाल से गए लोगों पर अत्याचार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.