गाजीपुर, जनवरी 21 -- खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के सोनियापार गांव के अश्वनी कुमार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), केरल में वैज्ञानिक और अभियंता के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया। अश्वनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सोनियापार प्राथमिक विद्यालय और शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल से की, इसके बाद 2022 में आईआईटी काउंसलिंग के जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक किया। जनवरी 2026 में इसरो की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने वैज्ञानिक पद पर चयन प्राप्त किया। अश्वनी के पिता बिजेंद्र कुमार गाजियाबाद में निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता रीता देवी शिक्षामित्र हैं। माता ने बताया कि अश्वनी बचपन से ही तारों और अंतरिक्ष में गहरी रुचि रखते थे और मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया। गांववासियों ने माता-पिता को बधाई दी और ...