वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। बीएचयू की हिंदी प्रकाशन समिति की ओर से प्रकाशित विज्ञान पत्रिका 'अचिंत्य' का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विशेषांक शनिवार को इसरो के पूर्व प्रमुख पद्मश्री एएस किरण कुमार लोकार्पित करेंगे। त्रैमासिक पत्रिका अचिंत्य का संपादन विज्ञान संस्थान के विद्यार्थी करते हैं। महामना कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। हिंदी प्रकाशन समिति के समन्वयक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार यह विशेषांक न केवल हिंदी में विज्ञान लेखन को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि युवाओं को एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...