गिरडीह, अगस्त 19 -- डुमरी। डुमरी प्रखंड के सबसे व्यस्तम सड़क इसरी बाजार का स्टेशन रोड की दुर्दशा से लोग खासे परेशान हैं। जर्जर और उबड़ खाबड़ सड़क के कारण बारिश होते ही जल जमाव से वाहनों के साथ-साथ पैदल चलनेवाले राहगीरी और विद्यालय जानेवाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इतनी व्यस्त सड़क की हालत खराब होने और नाली का पानी बहने के साथ बरसाती पानी के जमाव और वाहनों के अत्याधिक परिचालन से राहगीरों और छात्र छात्राओं को पैदल चलना दूभर हो जाता है। 20 वर्ष पूर्व आरईओ द्वारा आधी दूरी तक 16 फीट चौड़ा करीब 1500 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया था। वही 16 वर्ष पूर्व विधायक कोटा से तीन बार मे करीब 15 लाख रुपये की लागत से 20 फीट चौड़ा 15 सौ फीट पारसनाथ स्टेशन परिसर तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया था। इतने समय बीत जाने के बाद सड़क की हालत जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.