बरेली, फरवरी 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रस्तावित इसराइल दौरे पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और गाजा में जारी घटनाक्रम को देखते हुए यह यात्रा संवेदनशील साबित हो सकती है। मौलाना ने इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर लगे आरोपों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही कानूनी प्रक्रिया का उल्लेख किया। साथ ही इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में भारत को संतुलित रुख अपनाना चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक हालात जटिल बने हुए हैं। उन्होंने कहा है कि दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.