मथुरा, फरवरी 2 -- रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रख कर ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा करने में जीआरपी की टीम जुट गई है। रविवार को एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शंटर और प्वाइंटमैन से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जीआरपी तकनीक के माध्यम से साजिश का पर्दाफाश करने में जुट गई है। जीआरपी की टीम अब तक करीब एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। विदित हो कि शुक्रवार की शाम को जंक्शन स्थित यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए थे। यार्ड में शंटिंग लाइन पर दो वैगनों के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों के साथ साथ एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। मुख्य यार्ड मास्टर धर्मेन्द्र सिंह ने साजिश की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया क...