मुंगेर, दिसम्बर 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सफियासराय थाना की पुलिस ने एक इश्तेहार वारंटी सहित 03 लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इश्तेहार वारंटी सिंहिया निवासी मुलायम यादव को रविवार को उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं चलीसबिग्घी निवासी वारंटी दिनेश यादव को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि मारपीट मामले के आरोपी जगदम्बापुर फरदा निवासी शैलेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...