नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर के एनएच-33 पर स्थित पिपला के भागाबांध गांव के समीप जंगल में शनिवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। रविवार को लोगों ने शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। लोगों से सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सुमन टुडू और उसके प्रेमी लछु हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम परशुराम टुडू था और उसकी उम्र 34 वर्ष थी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। गालूडीह के हेंदलजुड़ी निवासी लछु हांसदा का सुमन टुडू के साथ प्रेम संबंध था। शनिवार दोपहर परशुराम अपनी पत्नी के साथ धान की खेती के लिए खेत में गया था। इसके बाद सुमन घर लौट आई, लेकिन परशुराम देर रात तक घर नहीं लौटा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.