नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- यूपी के अंबेडकरनगर में इश्क में बंदिशों पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमिका के जहर खाने की खबर पाते ही प्रेमी ने भी खौफनाक उठा लिया है। प्रेमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ निवासी नदीम का करीब एक वर्ष से गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर वाले नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि घर वालों के प्रतिबंध लगाए जाने के कारण प्रेमिका ने रविवार की रात में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले रात में ही इलाज के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे लेकिन वे नरियांव बावली चौक तक पहुंचे ही थे कि युवती ने दम तोड़ दिया। सभी शव को वापस घर ले आए और गुपचुप तरीके से दफनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.