नई दिल्ली, फरवरी 22 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से इश्क की एक ऐसी दास्तान सामने आई है जिसने उम्र के साथ मजहब की दीवार को भी ध्वस्त कर दिया। औराई थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के संचालक का अपने ही स्कूल की शिक्षिका से शादी रचाने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ है। शिक्षिका स्कूल संचालक से आधी उम्र की बताई जा रही है। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। स्कूल संचालक की उम्र 60 साल है और वह चार बच्चों का पिता है। शिक्षिका की उम्र 28 वर्ष है। वायरल वीडियो में शिक्षिका द्वारा अपनी मर्जी से 2025 में शादी करने की बात कही जा रही है। साथ ही वह पति के परिवारवालों को तंग नहीं करने की भी बात कह रही है। वायरल वीडियो में शिक्षिका कह रही है, मैं जहां भी हूं खुश हूं। मुझे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता...