संवाददाता, दिसम्बर 30 -- यूपी के कानपुर के दक्षिणी इलाके के गोविंदनगर और नौबस्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गोविंनदगर में प्रेमिका के लिए दो बॉयफ्रेंड भिड़ गए। एक ने दूसरे को साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। नौबस्ता में दो प्रेमिकाएं एक बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ गईं। एक युवती ने अपनी सहेली संग दूसरी को सड़क पर गिराकर पीटा। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवती दूसरी युवती को बीच सड़क पर बाल नोंच-नोंचकर घसीटती दिख रही है। एक के बाद एक थप्पड़ और लातों की बरसात करती है। वहीं उसकी एक साथी घटना का पूरा वीडियो बनाती है। दावा है कि वीडियो यशोदा नगर बाईपास का है। प्रेमी के लिए लड़ रही एक युवती ने दूसरी पर 11 थप्पड़ व लातें मारकर बाल पकड़ ...