बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- बिहार के नालंदा जिले में पिता के अवैध संबंध में 9 साल के मासूम बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाली गांव में सोमवार शाम से लापता अंकित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के ही खजाना खंधा से उसका शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना के पीछे अंकित के पिता का एक युवती से अवैध संबंध और रुपयों की मांग पूरी न होने पर दी गई धमकी की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि प्यार, पैसा और प्रतिशोध के खूनी खेल ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुट गई है। निरंजन कुमार का बेटा अंकित सोमवार शाम घर के पास ही दुकान से सामान लाने निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.