भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता इशाकचक थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों में एक ही दिन चोरी की घटना हो गई। सबसे पहले सस्तु भगत काली मंदिर में चोरी का पता चला। काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने घटना को लेकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार की सुबह साढ़े चार बजे एक महिला साफ सफाई और मंदिर धोने के लिए पहुंची। पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था। मंदिर के अंदर जाने पर देखा कि दान पेटी का ढक्कर टूटा हुआ है। हनुमान मंदिर के शटर का भी ताला टूटा हुआ था। उनका चांदी का मुकुट भी नहीं था। चोरी की आशंका देख महिला ने मंदिर के संयोजक सोहन मंडल को इसकी सूचना दी। उसके बाद समिति के अन्य पदाधिकारियों को सूचित किया गया। एक मंदिर में चोरी पर बात हो ही रही थी तभी पता चला अन्य मंदिर में भी चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.