शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- लखनऊ में साहित्यिक संस्था फख्र-ए-हिंदुस्तान के तत्वावधान में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाहजहांपुर निवासी शायर इशरत सगीर को फख्र-ए-हिंदुस्तान साहित्यिक अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गीतकार पीयूष शर्मा, आरिफ अल्वी, देशराज देसाई, इकबाल अकरम वारसी, यासीन इब्ने उमर, हिना कौशल गोरखपुरी, डॉ. रेनू द्विवेदी, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अंश प्रताप सिंह और सुनील मल्होत्रा ने भी काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के बाद ज्ञानेंद्र मोहन 'ज्ञान', विकास सोनी 'ऋतुराज', विकास शर्मा 'पारस', आतिश मुरादाबादी और अभिषेक ठाकुर 'अधीर' ने इशरत सगीर को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...