प्रयागराज, मई 18 -- दारागंज निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुपम पांडेय के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने परेड ग्राउंड से दो बालअपचारी सहित पांच को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी शनि आदिवासी निवासी आसरा खालसा झांसी, सिद्धांत आदिवासी निवासी आसरा खालसा झांसी व राजेश आदिवासी निवासी मुरादपुर गुना मध्य प्रदेश के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक बैग, कैaमरा, स्पीकर, आर्टिफिशियल नेकलेस व घटना में प्रयुक्त एक प्लास व कटर बरामद किया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि चार दिन पहले प्रोफेसर अनुपम पांडेय ने चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। सीसीटीवी कैaमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.