प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए यूपी सरकार की छात्रवृत्ति के आवेदकों की संदिग्ध सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, वे https://www.allduniv.ac.in' पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम जांच सकते हैं। सूची में नाम आने पर छात्रों को छात्रवृत्ति फॉर्म की प्रति तथा संबंधित दस्तावेज मोबाइल नंबर सहित 25 फरवरी तक छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...