प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के पदाधिकारियों का निर्वाचन सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित काशी प्रांत अधिवेशन के पहले दिन हुआ। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र शिवम सिंह प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए। भदोही निवासी शिवम ने स्नातक एवं परास्नातक रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विषय में इविवि से किया है। वह इविवि की एबीवीपी इकाई के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...