प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रवेश के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक छात्रा ने पूर्व शैक्षणिक योग्यताओं को छुपाकर दोबारा स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए छात्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 22 दिसंबर तक कुलानुशासक कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। इविवि की जांच समिति के सदस्य डॉ. अतुल नारायण सिंह की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सौम्या कोटार्या ने मुख्य परिसर में बीए प्रथम वर्ष (2025-26) में हिंदी, मध्यकालीन इतिहास और शिक्षा शास्त्र विषयों में प्रवेश लिया है। जबकि अभिलेख बताते हैं कि उन्होंने वर्ष 2018-2021 के दौरान विश्वविद्यालय से संबद्ध जगत तारन गर्ल्स डिग्री...