प्रयागराज, फरवरी 4 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बरगद लान में बिना अनुमति यूजीसी नियमावली-2026 पर आयोजित परिचर्चा के दौरान मंगलवार को हुई मारपीट और अराजकता के मामले में दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। चीफ प्रॉक्टर अतुल नारायण सिंह ने बीए तृतीय वर्ष के दो छात्रों भावेश दुबे और निधि यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 18 और 19 फरवरी को कुलानुशासक कार्यालय में अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने प्रत्यावेदन दिए हैं। इन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजा गया है। यही नहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में श...