प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान विभाग के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर जियोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षा 12 और 13 मार्च को दोपहर 2 बजे से होगी। मनोविज्ञान विभाग ने बीए/बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 17 से 30 मार्च के बीच सुबह 10 बजे से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...