प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलबी (ऑनर्स) तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) के छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्रों ने कुलपति व इविवि प्रशासन को शुक्रवार ज्ञापन सौंपकर दिसंबर में आयोजित पंचम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। कहा कि परिणाम घोषित न होने के कारण वे अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 फरवरी से शुरू है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। बार काउंसिल के नियमों के अनुसार इस परीक्षा के पंजीकरण के लिए प्रथम से पंचम सेमेस्टर तक की अंकतालिकाएं अपलोड करना अनिवार्य है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित नहीं किए गए, तो विश्वविद्यालय का पूरा बैच इस महत्वपूर्ण परीक्षा से वंचित रह जाएगा। इससे छात्रों का ...