गया, मार्च 9 -- राज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे टीपीएल सीजन-आठ का फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच में टिकारी की इवनिंग इलेवन और अरवल जिले की सचई की टीम के बीच मुकाबला होगा। नॉक आउट पद्धति पर खेलायी जा रही टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाया है। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जन सुराज से जुड़े सुरज कुमार सिंह के साथ केरा बॉक्स जिम के बिट्टू भी शामिल होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक डुग्गी ने बताया कि फाइनल मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.