गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को सालाना जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। मुख्य अतिथि गजाला शाह ने कहा कि इस्लाम में इल्म हासिल करना हर मुसलमान के लिए अनिवार्य है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने बेटियों की तालीम और अच्छी परवरिश पर विशेष जोर दिया है। लड़कियों की शिक्षा न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को सशक्त करती है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आमना खातून ने कहा कि लड़कियों की तालीम समाज और देश की प्रगति की आधारशिला है। संचालन सरवत रहमा ने किया। जलसे में शाइस्ता मिर्जा, शहनाज हसन, शबनम परवीन, नौशीन, अंजुम अरीबा, शाइस्ता सेराज, अंजुम फातिमा, अर्चना आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्...