एटा, फरवरी 7 -- नगरिया मोड़ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शनिवार को वृहद रोजगार मेला एवं कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। कंपनियों ने 90 पॉलीटेक्निक छात्रों चयन किया। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज एटा प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश ने बताया कि शनिवार को परिसर में रोजगार मेला एवं कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान, ग्रेटर नोएडा एवं लखनऊ की चार कंपनियों ने पश्चिम जोन पॉलीटेक्निक कॉलेजों से आये 126 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक एवं मैकेनिक के 90 छात्र-छात्राओ को रोजगार प्रदान किया है। चयनित हुए छात्र-छात्राओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने नियुक्त पत्र प्रदान दिए। इस दौरान प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी तुषार शर्मा, डा. दिगंबर सिंह, जीवन सिंह एवं अन्य संस्थान स्टाफ मौजूद ...