गोड्डा, नवम्बर 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग में गांधी मैदान मे खेले गए मुकाबले में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित किया।स्वामी विवेकानंद क्लब ने अजय यादव के 39 ओर ऋषि सिंह के 35 रन के बदौलत 162 रन का स्कोर खड़ा किया। केशव महतो ने 3 विकेट प्राप्त किया। जवाब में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर 2 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रियांशु यादव ने शानदार 59 रन की पारी खेली।अजय मांझी ने 3 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु यादव को जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य शिव शंकर पंडित के द्वारा दिया गया।इस अवसर पर दिव्यप्रकाश,प्रभु,सनोज,सूरज,उत्तम झा,सहित अन्य उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.