रुद्रपुर, जुलाई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। इलेक्ट्रॉनिक सामान के थोक गोदाम में भीषण आग लगने से करीब दो करोड़ से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किच्छा बाईपास स्थित भारत इंजीनियरिंग वर्क्स में रविवार सुबह सात बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) महेश चंद्र के नेतृत्व में दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की भयावहता को देखते हुए पंतनगर फायर स्टेशन और बजाज इंडस्ट्री से भी एक-एक गाड़ी मंगवाई गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि आग काफी तेजी से फैली थी, जिससे गोदाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.