चंदौली, मार्च 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चकिया कोतवाली अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 1 में मस्जिद के कटरे में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में दो युवक झुलस गए, जिन्हे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नगर के वार्ड नंबर चार निवासी जहांगीर खांन उर्फ पप्पू ने इन्वर्टर, चार्जर, कूलर, पंखा, मिक्सर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व पार्ट्स जेके एंटरप्राइजेज के नाम से पंजीकरण कराकर गोदाम वार्ड नंबर एक स्थित मस्जिद कटरा में खोल रखा है। शुक्रवार की रात अचानक गोदाम में तेज लपेट के साथ धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने सूचना गोदाम संचालक को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस और अग्निशमन दल को दी। कोतवाली के चंद कम दूरी पर होने के कारण अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.