चतरा, जनवरी 31 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक के समीप स्थित जनता इलेक्ट्रिक दुकान में ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक अज्ञात व्यक्ति सुनियोजित ढंग से दुकानदार और ऑटो चालक को झांसे में लेकर 20 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से आत्मविश्वास के साथ बातचीत करते हुए लगभग 50 से 60 हजार रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान का चयन किया। भुगतान की बात आने पर उसने खुद को दुकान के बाहर खड़े एक ऑटो चालक का भाई बताया और कहा कि वही सामान लोड कर रहा है। आरोपी ने दुकानदार को भरोसे में लेते हुए कहा कि उसे कैश 20 हजार रुपये चाहिए वह फोन-पे के माध्यम से तुरंत पूरा भुगतान कर देगा। इसके बाद आरोपी ने ऑटो चालक से यह कहकर उसका मोबा...