हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के सिहौना बाजार में पंकज गुप्ता की दुकान के सामने हमलावरों ने बाइक सवार इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर कार चढ़ा दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। यहां पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। हरिहरपुर निवासी सुजीत गुप्ता की सिहौना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। आरोप है कि उसके ही गांव के दो लोग कार से आए और उधार पांच हजार मांगने लगे पर सुजीत ने मना कर दिया। आरोप है कि जब वह शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी हमलावरों ने कार से उसकी बाइक में टक्कर मारी। इससे वह पंकज गुप्ता की दुकान के सामने गिर गया। फिर उसके ऊपर कार चढ़ा दी। आरोप है कि जान से मारने की नियत से दोबारा भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इससे सुजीत को घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.