हरदोई, फरवरी 24 -- शाहाबाद। मोहल्ला उधरनपुर निवासी वरुण त्रिवेदी 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बरामदे में कुंड से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के द्वारा शाहाबाद सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...