सहरसा, अक्टूबर 14 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक बढ़ा दी है। दुर्गा पूजा खत्म होते ही लोग दीपावली और सूर्य देव के आराध्य महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गए हैं। घरों की सफाई और रंग-रोगन का काम जोर-शोर से चल रहा है। लोग घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दीयों, लाइटों और झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक लाइटों के स्टॉल सज गए हैं, और शाम होते ही दुकानदार इन्हें जलाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार दीपावली 20 अक्टूबर को और धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस पर्व की तैयारी को देखते हुए शहर और ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदार सजावटी सामान, रंग-पेंट और लाइटों का स्टॉक भरकर ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। बाजार में भीड़ और क्रेज देखकर पता चलता...