जौनपुर, जनवरी 4 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के डाकखाना तिराहा मुख्य मार्ग स्थित आयुष इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकान के मालिक रजनीकांत सेठ पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ सेठ नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। घटना की सूचना अगल बगल के लोगों ने फोन से दिया। घटना रात कर डेढ़ बजे की है। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं और तत्काल इसकी दुकान स्वामी व कोतवाली पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की इस घटना में दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर एवं अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। दुकान स्वामी के अनुमान के अनुसार करीब दस से बारह लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.