अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या। शनिवार को शहर के चौक बाजार स्थित एक होटल के सभागार में अयोध्या इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने एसपी सिटी का स्वागत करते हुए व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं और कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। एसपी सिटी ने व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री सोहेल अहमद,मनोज जायसवाल,दिनेश जायसवाल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...